You are here
Home > Uncategorized > जन आक्रोश यात्रा का दसवां दिवस ….

जन आक्रोश यात्रा का दसवां दिवस ….

भोपाल – कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा दसवें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान जहां-जहां से यह यात्राएं गुजरी वहां पर समर्थकों का सैलाब देखने को मिला। अलग-अलग जगह यात्राओं में कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा, आईए जानते हैं…

भाजपा में घमासान मचा है, फिर भी सत्ता का नशा है: डॉ. गोविंद सिंह

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने के हर षड्यंत्र को अपना रही है। प्रदेश की जनता चाहे किसी भी कोने की हो भाजपा के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। मीडिया वाले जगह-जगह चुनाव को लेकर प्रदेश में घूम रहे हैं, जनता की राय जान रहे है, जनता के मुंह से एक ही बात निकल रही है। जनता अब परिवर्तन की पुकार लगा रही है। ग्वालियर-चंबल में भाजपा के प्रति ऐसा आक्रोश शायद ही कभी देखने को मिला हो। भाजपा में भारी घमासान मचा है, फिर भी उन्हें सत्ता का नशा चढ़ा है।

महंगाई ने तोड़ी कमर-भाजपा नेताओं को नहीं कोई असर: सुरेश पचौरी

शिवराज के राज में ऐसा कोई वर्ग नहीं जो अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा हो, दलितों और आदिवासियों के साथ-साथ आज हर वर्ग पीड़ा और यातनाओं के साये में जी रहा है। प्रदेश में माफियाओं और गुर्ड़ों का राज कायम हो चुका है। कानून व्यवस्था के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। सरेराह असामाजिक तत्वों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। दबंगों के रौब से पुलिस भी अपराधियों पर कार्यवाही करने से घबराती है। प्रदेश में इतनी भयावहता व्याप्त हो गई है कि सीधा साधा व्यक्ति भय के साथ जी रहा है। महंगाई ने प्रदेश की जनता की ऐसी कमर तोड़ दी है कि गरीबों दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही है, परंतु भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार में डूबो होने के कारण गले-गले तक मालामाल हैं, इसलिए उन्हें इन वर्ग की पीड़ाओं पर कोई असर नहीं हो रहा है।

पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल, पुलिस पिट रही है, कलेक्टर एसपी तक सुरक्षित नहीं

बच्चियों के साथ ज्यादती थमने का नाम नहीं ले रही,

कानून व्यवस्था पूरी तरह बेकाबू : अजयसिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया है कि आज पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। पुलिस की सरेआम पिटाई हो रही है। शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सरेआम पुलिस को पीट रहे हैं। कलेक्टर कमिश्नर तक सुरक्षित नहीं हैं। आदिवासी भी गुस्साये हुए हैं उनकी पुलिस के साथ झड़पें हो रही हैं। बच्चियों के साथ बलात्कार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चारों ओर अफरा तफरी मची हुई ही लेकिन मामाजी पर असर नहीं हो रहा है। कुल मिलाकर क़ानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है।
अजयसिंह ने कहा कि गत रात्रि उज्जैन में सतना से आई एक बारह वर्षीय लड़की से सामूहिक बलात्कार हुआ, यह सभी घटनायें बताती हैं कि मध्यप्रदेश में क़ानून और व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह लचर हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह का इस ओर बिलकुल ध्यान नहीं है। ऐसा लगता है कि वे जानबूझकर समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। उन्हें अपनी सत्ता खिसकती नजर आ रही है। यदि वे समय रहते नहीं चेते तो प्रदेश की स्थिति बेकाबू होने में देर नहीं लगेगी।

18 साल के कुशासन वाली भय भ्रष्टाचार की भाजपा सरकार .के खिलाफ जनता में भयंकर आक्रोश: अरुण यादव

अरुण यादव ने कहा कि समूचे प्रदेश में भाजपा के मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता लूट में लगे हुए है। सागर के ऐतिहासिक तालाब की दुर्दशा पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सागर का तालाब एक समय सागर की शान रही है। इस ऐतिहासिक विरासत को भी पूर्ण रूप से नष्ट किए जाने का काम यहां किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के लिए 1600 करोड़ रुपये आया था, बुंदेलखंड के विशेष पैकेज 7 हज़ार 200 करोड़ रुपये आया था लेकिन भाजपा के मंत्रियों, विधायको और भ्रष्ट अधिकारियों ने इन पैसों का बंदरबांट किया। उन्होंने बुंदेलखंड पैकेज में हुए भ्रष्टाचार पर आगे कहा कि पन्ना में 100 – 100 करोड़ रुपये के बांध बनाये थे वो पहली ही बारिश में बह गए, वेयरहाउस व नहरें, सड़कें बनना थी मगर उसमें भी पैसे की बर्बादी और भ्रष्टाचार किया गया है।
देवरी नगर से प्रस्थान के दौरान बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल पर सवार युवाओं का काफिला चल रहा है। मुख्य सड़कों पर फूल बरसाकर स्वागत कर रही है देवरी नगर की जनता। बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा के नायक पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव सागर से रवाना होकर देवरी विधानसभा क्षेत्र के गौरझामर पहुंचे। यहां रानगिर तिराहे पर विधायक हर्ष यादव ने हजारों दोपहिया वाहन और सैकड़ों चार पहिया वाहन के साथ जन आक्रोश यात्रा के कारवां का जोरदार स्वागत किया। खुली जीप में सवार श्री अरुण यादव, राष्ट्रीय सचिव श्री सीपी मित्तल जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. आनंद अहिरवार जनता का अभिवादन करते हुए निकले। यात्रा में जिला प्रभारी श्री अवनीश भार्गव प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, सह प्रभारी लोकमन कुशवाहा शामिल। जन आक्रोश यात्रा का यह कारवां गौरझामर से देवरी की ओर बढ़ा। देवरी, गौरझामर में जन आक्रोश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

बीजेपी की 50 प्रतिशत कमीशन खोर शिवराज सिंह
सरकार की विदाई तय: कांतिलाल भूरिया

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में किसान, युवाओं, आदिवासियों और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़-चढ़कर देखने को मिला। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा की यात्रा में उपस्थित जन सैलाब और उपस्थित नागरिकों में व्याप्त रोष बता रहा है कि बीजेपी की 50 प्रतिशत कमीशन खोर शिवराज सिंह की सरकार, महिलाओं, आदिवासियों और किसानों पर अत्याचार करने वाली एक ऐसी सरकार है, जिसके पाप का घड़ा भर गया है और उसका अंत अब नजदीक आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विजय सुनिश्चित हो गई है। यह तय है कि प्रदेश में अब कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

जनता में भाजपा सरकार के प्रति तीव्र आक्रोश,
प्रदेश में कांग्रेस की लहर: कमलेश्वर पटेल

जन आक्रोश यात्रा के दौरान जनता में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ महंगाई बढ़ाने का,भ्रष्टाचार करने का, रोजगार समाप्त कर बहनों को गुमराह करने का आक्रोश दिखा और कांग्रेस को जो समर्थन मिला, उससे साफ जाहिर है की प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड लहर चल रही है और यही वह लहर है जो कांग्रेस की प्रचंड जीत का आधार बनेगी। उक्त बात विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने बालाघाट जिले की विभिन्न जनसभाओं में कहीए, 19 वर्ष के मुख्यमंत्री को लाडली बहना की याद नहीं आई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक है, ये उत्साही कार्यकर्ता भाजपा के कुशासन एवं कुप्रबंधन का अंत कर कांग्रेस सरकार की स्थापना करेंगे। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं का भविष्य चौपट कर रही है। शिक्षित युवाओं को नौकरी नहीं व अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं देने से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। सीधी जिले का पेशाब कांड, अनूपपुर, झाबुआ, देवास गुना जिले सहित पिछले 18 वर्षों में प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं गरीबों पर अत्याचार कर मानवता को शर्मसार करने का काम किया है, इसमें अपराधी भाजपा के नेता ही हैं।
जन आक्रोश यात्रा के समन्वयक कुलदीप नागरा, विधायक एवं पूर्व उपाध्यक्ष, मप्र विधानसभा सुश्री हिना कावरे, विधायक संजय उइके, उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी व पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत, पूर्व विधायक श्री मधु भगत, पूर्व सांसद बोध सिंह भगत ने भी जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस कमेटी, रचना लिल्लहारे, कांग्रेस नेता श्री विक्की पटेल, महामंत्री, मप्र युवा कांग्रेस, प्रकाश सिंह परिहार, कांग्रेस नेता करुणासिंधु परौहा कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनुभा मुंजारे सहित अन्य नेता उपस्थित थे।



भाजपा सरकार आदिवासी, दलित, युवा, महिला, गरीब और किसान विरोधी है: जीतू पटवारी

पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी के नेतृत्व में आयोजित आज जन आक्रोश यात्रा में जनता का भारी समर्थन मिला। जनता के

Top