You are here
Home > Uncategorized > उज्जैन की शर्मसार करने वाली घटना ने मामा के सुशासन की पोल खोल दी: विभा पटेल

उज्जैन की शर्मसार करने वाली घटना ने मामा के सुशासन की पोल खोल दी: विभा पटेल

लाड़ली बहनों को सुरक्षा और सम्मान देने में मामा रहे नाकाम प्रदेश में न न्याय है और न कानून का राज है

भोपाल – मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने उज्जैन में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना पर कहा कि मध्यप्रदेश में मामा के राज में बेटियां असुरक्षित है। न न्याय है और न कानून का राज है। इस सनसनीखेज और शर्मसार करने वाली दुष्कर्म की घटना ने मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था और सुशासन की कलई खोल दी है। वे उज्जैन मामले में महिला कांग्रेस द्वारा गुरुवार को रोशनपुरा चौराहे पर दिए गए धरने में बोल रही थीं। इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। महिलाओं ने इस दुखद और जघन्य घटना के खिलाफ भाजपा सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
श्रीमती पटेल ने कहा कि इस घटना से पूरा प्रदेश शर्मसार है। इस घटना ने मानवता को आहत किया है। उस मासूम की चीखें, उसके रोने की आवाजें कलियुग समाज के सीने को चीर रही हैं। प्रदेश में रोजाना किसी न किसी जिले से ऐसी घटनाओं के समाचार सुनने को मिल रहे हैं। भाजपा सरकार के 18 साल के कार्यकाल में दुराचार की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। एनसीआरबी की एक रिपोर्ट भी कहती है कि नाबालिगों के यौन शोषण में मध्य प्रदेश शीर्ष पायदान पर है।
विभा पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री समाज को गुमराह करने के लिए सार्वजनिक मंचों पर कन्याओं का पूजन करते हैं। पैर पखारते है लेकिन वर्षों से इन्हें सुरक्षा और सामाजिक सम्मान दिलाने में नाकाम रहे हैं। इस दुखद घटना ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की चिंताजनक आवृत्ति को उजागर कर दिया है। इस मासूम की चीत्कार राज्य की गूंगी-बहरी और ईवेंट में मस्त भाजपा सरकार को सुनाई नहीं दे रही है। श्रीमती विभा पटेल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री खोखले वादे, सभाओं में झूठे नारों के बूते पर अब लाड़ली बच्चियों और बहनों को गुमराह नहीं कर सकते हैं।
श्रीमती पटेल ने कहा कि ऐसे मामलों में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस शांत नहीं रहेगी। लगातार आंदोलन के जरिए लाड़ली बहना विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जन जा

Top