आलिया भट्ट ने बताया बेटी का नाम और समझाया अर्थ Entertainment by mpeditor - November 25, 2022November 25, 20220 फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में एक प्यारी सी बेटी की माँ बनी आलिया भट्ट ने भले ही फैंस को अपनी बेटी का चेहरा अब तक नहीं दिखाया है। लेकिन अब उन्होंने अपनी बेटी के नाम से पर्दा जरुर हटा दिया है और फैंस के साथ इसे सोशल मीडिया के जरिये साझा भी किया है। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट करके बेटी के नाम की जानकारी दी। आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी को 'राहा' नाम दिया है। पोती को यह नाम दादी नीतू कपूर ने दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के नाम का अर्थ समझाते हुए लिखा-'राहा का अर्थ जॉय
कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म Entertainment by mpeditor - November 6, 2022November 6, 20220 बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट ने रविवार को मुंबई के गोरेगांव स्थित एच.एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एक बेटी को जन्म दिया। यह वही अस्पताल है, जहां ऋषि कपूर ने आखिरी सांसें ली थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट की डिलीवरी के समय उनकी माँ सोनी राजदान, सास नीतू कपूर और पति रणबीर कपूर अस्पताल में ही मौजूद थे। उल्लेखनीय हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। इसके कुछ समय बाद ही आलिया ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की भी जानकारी दी थी। वहीं अब आलिया भट्ट माँ बन गई हैं और बेटी के जन्म से
आलिया भट्ट ने शेयर कीं गोद भराई की तस्वीरें Entertainment by mpeditor - October 6, 2022October 6, 20220 फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म हुई, जिसमें पूरा भट्ट और कपूर परिवार साथ नजर आया। वहीं अब आलिया भट्ट ने इस रस्म की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं।गोद भराई की रस्म के दौरान आलिया भट्ट ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने पीले रंग का सूट पहना, जिसमें वो बहुत प्यारी दिखीं। वहीं रणबीर कपूर पिंक कलर की शेरवानी में नजर आये। इस दौरान रणबीर कपूर का काफी रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा-'सिर्फ प्यार !' आलिया भट्ट के बेबी शावर फंक्शन में उनके पिता महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन
आलिया भट्ट ने साउथ सुपरस्टार नागार्जुन को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई Entertainment by mpeditor - August 29, 20220 साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी को स्टार आलिया भट्ट ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। दरअसल ये दोनों जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। ऐसे में आलिया भट्ट ने नागार्जुन अक्किनेनी के जन्मदिन पर आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से एक अनसीन तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया भट्ट ने लिखा-'हैप्पी बर्थडे नागार्जुन सर! आपके साथ काम करना सम्मान और सौभाग्य की बात है।'आलिया के इस पोस्ट के जरिये फैंस प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है ,'ब्रह्मास्त्र' का पहला पार्ट 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।