मुख्यमंत्री शिवराज का चीनी कम्युनिस्ट पार्टी शासित सरकार से गहरे-नजदीकी संबंध, जांच क्यों नहीं ? : के.के. मिश्रा MP by mpeditor - December 14, 2022December 14, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता में अरूणाचल प्रदेश के तवांग में 300 से अधिक चीनी सैनिकों द्वारा 17000 फीट ऊंची चोटी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किये जाने की घटना पर भारतीय सेना को धन्यवाद और बधाई देते हुये भाजपा, आरएसएस और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी व उसकी सरकार से गहरे-नजदीकी संबंधों की सूक्ष्म जांच कराये जाने की मांग की है। क्योंकि यह मामला देश की अस्मिता, आंतरिक सुरक्षा और कथित आर्थिक लेनदेन से जुड़ा हुआ है। इन स्थितियों में भाजपा की कथित देशभक्ति, छद्म राष्ट्रवाद और सरहदों पर अपनी जान की बाजी लगाने वाले भारतीय सेना