कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कोई सर्वेक्षण नहीं कराया है : कमलनाथ Politics by mpeditor - December 31, 2022December 31, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया में कांग्रेस के एक कथित सर्वेक्षण का समाचार चल रहा है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में ऐसा कोई सर्वेक्षण नहीं कराया है। इस तरह के समाचार भ्रामक और निराधार हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जारी बयान में यह बात कही। कमलनाथ ने कहा कि मैं इतना स्पष्ट करना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर रहा है। मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने का मन बना लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।श्री कमलनाथ ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन के लंबे अनुभव के आधार पर मैं लोगों की