राम वन गमन पथ को सुनियोजित तरीके से नष्ट कर रही है सरकार: अजय सिंह Politics by mpeditor - September 1, 20220 भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि शिवराज सिंह सरकार मध्यप्रदेश में राम वन गमन पथ को लगातार नष्ट करने में लगी हुई है। यहाँ भगवान राम ने वनवास काल के साढ़े ग्यारह वर्ष बिताये थे। मुख्यमंत्री बार बार जनता से वायदा करते हैं कि भगवान राम की स्मृतियों को बचाने के लिए राम वन गमन पथ का विकास किया जाएगा, लेकिन राम नाम का इस्तेमाल कर सत्ता का सफऱ तय करने के बाद में सब भूल जाते हैं। वे मध्यप्रदेश और खासकर विन्ध्य की जनता के साथ लगातार धार्मिक धोका कर रहे हैं। वे धर्मप्राण जनता के विश्वास को आघात पहुंचा रहे हैं। अजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले