मोरबी का झूलता पुल टूटा, मच्छू नदी में गिरे 400 से अधिक लोग Nation by mpeditor - October 30, 2022October 30, 20220 अहमदाबाद। सौराष्ट्र के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर स्थित झूलता पुल रविवार शाम को अचानक टूट गया। पुल के टूटने से बड़ी संख्या में लोग मच्छु नदी में गिर गए। पुल गिरने की खबर से चारों ओर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर प्रशासन समेत एम्बुलेंस और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव काम शुरू कर दिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार पुल से नदी में गिरने वालों की संख्या चार सौ से अधिक बताई जारी है।मोरबी का विश्वविख्यात झूलता पुल मणिमंदिर के समीप मच्छू नदी पर बना है। दिवाली के बाद गुजरात नववर्ष के दिन इसे करीब छह महीने तक चले रिनोवेशन के बाद खोला गया था। इस पर करीब दो करोड़ रुपए