लोकायुक्त ने नगर निगम के कर संग्राहक को दो हजार की रिश्वत लेते पकड़ा MP by mpeditor - December 30, 2022December 30, 20220 ग्वालियर। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लोकायुक्त द्वारा आए दिन कार्यवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने ग्वालियर नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय-3 लूटपुरा में कर संग्राहक और उसके सहायक को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपितों द्वारा एक बुजुर्ग से भवन नामांत्रण के बदले में यह रिश्वत मांगी गई थी। फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने आरोपितों को रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद लोकायुक्त ने आरोपित पर विधिवत कार्रवाई की। जानकारी अनुसार फरियादी दीनदयाल नगर निवासी भगवान दास (71 वर्ष) पुत्र हिरालाल पंत को अपने मकान का नामांतरण करवाना था। इसके लिए वे लंबे समय से नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में अपने दस्तावेज