खरगोन: मोरटक्का से शुरू हुई राहुल की यात्रा, धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह Politics by mpeditor - November 26, 2022November 26, 20220 खरगोन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में चौथा दिन है। सुबह छह बजे राहुल की यात्रा खंडवा जिले के मोरटक्का से शुरू हुई। जो आगे चलकर करीब सात बजे बड़वाह पहुंची। एक टी ब्रेक के दौरान हुई धक्का-मुक्की में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह गिर गए, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने उठाया।दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब बड़वाह से करीब चार किलोमीटर आगे बढ़ी, तो राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास बने एक होटल पर अचानक चाय ब्रेक के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए। उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए। तभी अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई और कार्यकर्ताओं को