You are here
Home > Uncategorized > कमलनाथ ने 500 रू. में सिलेंडर की घोषणा की है, अगर शिवराज महिला हितैषी हैं तो वह भी 500 रू. में सिलेंडर दें – विभा पटेल

कमलनाथ ने 500 रू. में सिलेंडर की घोषणा की है, अगर शिवराज महिला हितैषी हैं तो वह भी 500 रू. में सिलेंडर दें – विभा पटेल

महिलाओं से 3000 रूपये महीने देने का वादा करने वाले शिवराज कम से कम 2000 रूपये महीना देकर तो दिखाएं

भोपाल – मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार देश की सबसे अधिक महिला विरोधी सरकार है। पिछले 18 साल के कार्यकाल में शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश को देष में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार करने वाले प्रदेशों में शामिल कर दिया है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में मध्य प्रदेश के आंकड़े बहुत ही शर्मनाक हैं। देष में छोटी-छोटी बच्चियों तक के साथ दुराचाार, दुष्कर्म किया जा रहा है और सरकार मामलों को दबाने और दोषियों को संरक्षण देने के अलावा कोई काम नहीं करती। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहना चाहती हूं कि अपने 18 साल में आपने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया अब आपका कार्यकाल के जो अंतिम 3 महीने बचे हैं उसमें ही महिलाओं के सम्मान में कोई काम कर लें, ताकि आप थोड़ा बहुत प्रायश्चित कर सकें।
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल, मोर्चा संगठन की सह प्रभारी प्रतिभा रघुवंशी और प्रवक्ता निकिता खन्ना ने आज एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने महिलाओं को वचन दिया है कि कमलनाथ सरकार बनते ही प्रदेश में 500 रुपए में गैस सिलेंडर और महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। हमें अच्छी तरह याद है कि पिछले रक्षाबंधन पर अतिथि शिक्षक बहने जब राखी बांधने मुख्यमंत्री को आई थी तो आपकी पुलिस ने डंडों से उनका स्वागत किया था। आज भी हजारों की संख्या में बहने अपने अधिकारों के लिए पूरे मध्यप्रदेश में प्रदर्शन कर रही हैं। हमारा मुख्यमंत्री से निवेदन है की 3 महीने बाद तो कमलनाथ की सरकार 500 रुपए में गैस सिलेंडर देगी ही लेकिन आपका कार्यकाल के जो आखिरी कुछ महीने बचे हैं उसमें अगर आप वाकई महिलाओं का सम्मान करना चाहते हैं तो आप भी 500 रुपए में गैस का सिलेंडर देकर दिखाएं एवं भाजपा के शासनकाल में गैस सिलेण्डर के बढ़े हुए दाम वसूले गये हैं, वे भी महिलाओं के खातों में डलवायें।
विभा पटेल ने कहा कि कमलनाथजी ने वचन दिया है कि महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सागर में घोषणा की है की सरकार बनने के बाद हम इस राशि को और ज्यादा बढ़ाने के बारे में काम करेंगे। शिवराज जी आप लाड़ली बहना योजना के प्रचार पर करोड़ों रुपया खर्च कर रहे हैं अगर आप चाहे तो वह करोड़ों रुपया प्रचार में उड़ाने की जगह सीधे मध्यप्रदेश की महिला शक्ति को दे सकते हैं। आप कम से कम आखिरी दो-तीन महीने के लिए ही महिलाओं को लाड़ली बहना योजना में 2000 रुपए प्रति माह दें।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता और पूरा देश जानता है कि कमलनाथ जो वचन देते हैं उसे पूरा करते हैं। आपकी छवि मध्य प्रदेश में झूठे वादे करने की और घोषणा मशीन की बन चुकी है। आपने 2018 के भाजपा के घोषणा पत्र में जितने वादे किए थे उनमें से कोई भी वादा साढे चार साल तक नहीं निभाया और आखिरी के 3 महीने में इस तरह प्रचार कर रहे हैं जैसे वे जनता की गाढ़ी कमाई से बने राजकोष से नहीं बल्कि अपनी निजी संपत्ति से दिए जा रहे हों। इतना ही नहीं षिवराज जी ने 2018 में भी अपनी 22000 घोषणाओं से महिलाओं को भ्रमित करने का प्रयास किया था, पर प्रदेष की महिलाओं ने षिवराज को नकार कर कमलनाथ के प्रति अपना विष्वास जाहिर किया था।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार में 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी और 200 यूनिट तक बिजली का बिल हाफ आएगा इसका सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को ही होने वाला है। नौजवानों को जो रोजगार मिलेगा वही भी मध्यप्रदेश की महिला शक्ति के लिए बहुत बड़ा सहारा होगा क्यों

Top