You are here
Home > Uncategorized > प्रियंका गांधी, कमलनाथ, अरुण यादव, जयराम रमेश के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरी

प्रियंका गांधी, कमलनाथ, अरुण यादव, जयराम रमेश के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरी

कांग्रेस नेता हाथों में तख्तियां लेकर चले, इनमें लिखा था- 50% कमीशन वाली सरकार की अर्थी

भोपाल – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव और जयराम रमेश के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने सरकार की अर्थी निकाली। इस दौरान कांग्रेस नेता हाथों में तख्तियां लेकर चले। इनमें लिखा था- 50% कमीशन वाली सरकार की अर्थी।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार के हर विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वो FIR से नहीं डरते। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। जिसमें पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि हमें जेल भेजो, हम इसके लिए तैयार हैं। हम लोग सच बोलेंगे। अगर FIR करना है तो करो। अगर किसी ने पत्र लिखा है तो हाईकोर्ट इसकी जांच करेगा। FIR दर्ज करने में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई।
पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी के लोग रात-दिन झूठ बोलते हैं। लेकिन इन पर FIR नहीं होती है। धार में 300 करोड़ की लागत से बना कारम डैम बह गया। पटवारी घोटाला, पोषण आहार घोटाला जैसे तमाम घोटाले मध्यप्रदेश में हो गए। लगातार इसको लेकर हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
पीसीसी कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीसी शर्मा, केके मिश्रा आरिफ मसूद समेत कई लोग मौजूद रहें।
पीसीसी कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीसी शर्मा, केके मिश्रा आरिफ मसूद समेत कई लोग मौजूद रहें।
बीजेपी नेताओं की चाटुकारिता कर रही क्राइम ब्रांच
कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा, कि मध्यप्रदेश की क्राइम ब्रांच बीजेपी के नेताओं की चाटुकारिता कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अधिकारी अपने दायरे में काम करें। नहीं तो 4 महीने बाद उनकी वर्दी भी छीनी जा सकती है।
केके मिश्रा ने कहा, क्राइम ब्रांच भाजपा का संगठन बनकर काम कर रही है। ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा। हमारे नेता प्रियंका गांधी, कमलनाथ, जय राम रमेश, अरुण यादव पर 41 जिलों में FIR दर्ज की गई है। बीजेपी के लोग बोलने पर ही आपत्ति लगा रहे हैं।
केके मिश्रा ने कहा कि अभी हम वह सूची भी जारी करेंगे, जो पिछले ढाई साल में घोटाले हुए हैं। जब घोटालों की सूची आएगी। तब आप कितने लोगों पर केस लगओगे। और कहां भागते फिरोगे।
एक ही प्रकार की FIR में दो-दो व्यक्तियों को आरोपी बना रहे हैं। एक FIR में ज्ञानेंद्र तिवारी लिखवा रहे हैं और दूसरी FIR में ज्ञानेंद्र अवस्थी लिखवा रहे हैं। पुलिस अंधी हो चुकी है।

कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा, मध्यप्रदेश में 50% का भ्रष्टाचार इंसानों के साथ, 80% का भ्रष्टाचार भगवान के साथ हुआ। महाकाल लोक में हमने 80% का भ्रष्टाचार देखा। किस तरह वहां की मूर्तियां हवा में उड़ गईं। कारम डैम का भ्रष्टाचार देखा। 18 गांव बर्बाद हो गए। कोई ठेकेदार वहां काम करने को तैयार नहीं, क्योंकि उन्हें 50% कमीशन देना होता है।
शोभा ओझा ने कहा कि पटवारी, नर्सिंग जै

Top