You are here
Home > Uncategorized > अर्जुन मोरवाडिया और अर्चना जायसवाल ने मंदसौर विस क्षेत्र के ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष, मंडलम सेक्टर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली

अर्जुन मोरवाडिया और अर्चना जायसवाल ने मंदसौर विस क्षेत्र के ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष, मंडलम सेक्टर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली

कार्यकर्ताओं से सीधे वन टू वन चर्चा कर विधानसभा की स्थितियां समझी

मंदसौर – एमपी विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक अर्जुन मोरवाडिया और जिला कांग्रेस प्रभारी अर्चना जायसवाल शुक्रवार को मंदसौर पहुंचे। उन्होंने मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ मंडलम सेक्टर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके बाद कार्यकर्ताओं से सीधे वन टू वन चर्चा कर विधानसभा की स्थितियां समझी।

वहीं, चुनाव में दावेदारों के नाम भी जाने। इस दौरान मंदसौर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से चर्चा करते हुए मोरवाड़िया ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कमलनाथ जी की अगवाई में चुनाव की तैयारियां 4 साल से शुरु कर दी है। आज कभी भी चुनाव हो जाए कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि वैसे 2018 में भी जनता ने कांग्रेस की सरकार बनवाई थी। अच्छी सरकार चल रही थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने गैर कानूनी तरीके से सरकार को गिरा दिया, अब जनता फैसला करेगी।

Top