भाजपा को केपी यादव की कोई चिंता नहीं Uncategorized by mpeditor - April 28, 2024April 28, 20240 अशोकनगर में कांग्रेस प्रवक्ता साधना बोलीं- उन्हें भी उमा भारती की तरह छोड़ दिया जाएगा अशोकनगर – अशोकनगर जिले के दौरे पर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने रविवार को राव भवन पर पार्टी प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव प्रेस की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभा के दौरान भले ही अमित शाह केपी यादव की खुद चिंता करने के बारे में कह गए हो, लेकिन उन्हें भी उमा भारती की तरह छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें (अमित शाह) अगर को अगर चिंता ही करनी है तो गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की चिंता करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद अयोध्या में राम मंदिर बना है राम मंदिर सभी की आस्था का केंद्र है। उद्घाटन के बाद से ही कांग्रेस के नेता अयोध्या में दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। भाजपा केवल ‘जय श्री राम’ के नारे लगाती है लेकिन हमारा मानना है कि ‘जय श्री सीता राम’ के नारे ही लगनी चाहिए। क्योंकि माता-सीता से यह लोग भेद क्यों कर रहे हैं। प्रचंड बहुमत से कांग्रेस जीतेगी साधना भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का 400 पार का केवल सपना ही देख रही है अब उनकी कुर्सी हिलने लगी है। महंगाई, बेरोजगारी एवं लगातार बढ़ रहे अत्याचारों की वजह से इस बार भाजपा की सरकार नहीं बना पाएंगे। इंडिया गठबंधन के सहयोग से कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भी कांग्रेस का प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव की जीतेंगे। प्रचंड बहुमत से जीत मिलेगी।