You are here
Home > Uncategorized > स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर प्रदेश के सभी कांग्रेसजन अपने घरों पर लगाये राष्ट्रीय ध्वज

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर प्रदेश के सभी कांग्रेसजन अपने घरों पर लगाये राष्ट्रीय ध्वज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का कांग्रेसजनों से आव्हान

भोपाल – स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर प्रदेश के सभी कांग्रेसजन अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों से आव्हान किया है कि वे 15 अगस्त पर अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाये।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया है कि इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और कांग्रेस संगठन के जिला प्रभारियों को पत्र भेजा गया है, जिसमें उनसे कहा गया है कि वे स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर अपने जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कांग्रेसजनों को प्रदेश कांग्रेसजनों घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाये जाने के संबंध में मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रेषित करें, ताकि प्रत्येक कांग्रेसजनों के घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जा सके।

Top