You are here
Home > Uncategorized > अभा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खड़गे जी के आगमन की तैयारियों को लेकर सागर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की महत्वपूर्ण बैठक

अभा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खड़गे जी के आगमन की तैयारियों को लेकर सागर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की महत्वपूर्ण बैठक

22 अगस्त 2023 को सागर पहुंचे रहे हैं खड़गे

भोपाल – अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 22 अगस्त 2023 को सागर पहुंचे रहे हैं, वे यहां कांग्रेस की एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि श्री खड़गे के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर रविवार, 13 अगस्त 2023 को सागर जिले के लक्ष्मी नारायण बाटिका में पूर्वान्ह 11 बजे से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, लखन घनघोरिया, अभा कांग्रेस के सचिव सह प्रभारी संजय कपूर, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। बैठक में सागर संभाग के वरिष्ठ कांग्रेसजन और पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Top