बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप : चिराग-सात्विक ने रचा इतिहास Sports by mpeditor - August 26, 2022August 26, 20220 टोक्यो। चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया है। यह युगल जोड़ी से चैंपियनशिप में भारत का दूसरा पदक भी होगा। चिराग-रैंकीरेड्डी ने शुक्रवार को खेले गए पुरूष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जापानी जोड़ी ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बनकर इतिहास रच दिया। कोर्ट 2 पर खेलते हुए भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जापानी जोड़ी को 24-22, 15-21, 21-14 से शिकस्त दी। इस मैच का पहला गेम रोमांचक और करीबी था, हालांकि चिराग और सात्विक अंत में 24-22 से विजयी हुए। ताकुरो और यूगो की जापानी
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप से बाहर हुईं साइना नेहवाल Sports by mpeditor - August 25, 2022August 25, 20220 टोक्यो। भारत की अनुभवी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में अभियान समाप्त हो गया है। साइना को गुरूवार को खेले गए के प्री क्वार्टर फाइनल में थाइलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। ओंगबामरुंगफान ने आज खेले गए महिला एकल वर्ग के प्री क्वार्टरफाइनल में साइना को 21-17, 16-21, 21-14 से हराया। विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नेहवाल ने मंगलवार को हांगकांग की चेउंग नगन यी को सीधे सेटों में हराकर अपने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने दूसरे दौर की प्रतिद्वंद्वी नोजोमी ओकुहारा के चोटिल होने के बाद टूर्नामेंट से हटने के कारण अंतिम 16 के दौर में प्रवेश किया