27 साल बाद दीपावली पर खंडग्रास सूर्य ग्रहण का साया News by mpeditor - October 17, 2022October 17, 20220 मुरैना। वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण 27 साल बाद दीपावली पर्व पर 25 अक्टूबर को लगेगा। 40 मिनट की अवधि वाला सूर्य ग्रहण स्वाति नक्षत्र एवं तुला राशि में लगेगा। इससे पहले यह सूर्य ग्रहण का संयोग दीपावली पर 27 साल पहले 24 अक्टूबर 1995 को भी दीपावली पर पड़ा था। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण था, लेकिन मोक्ष काल के बाद दीपावली होने से त्योहारों पर ब्रेक नहीं लगा। यह पहली बार होगा। जब पंच पर्व पर सूर्य ग्रहण का ब्रेक लगेगा। ग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा 1 दिन बाद 26 अक्टूबर को होगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. सतीश के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को 25 अक्टूबर को खंडग्रास सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। 40 मिनट की अवधि वाले