पुलिस वालों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाए: पूर्व नेता प्रतिपक्ष News by mpeditor - September 26, 2022September 26, 20220 भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मध्यप्रदेश में पुलिस बलों को सप्ताह में एक दिन छुट्टी दिए जाने के कांग्रेस सरकार के फैसले को नकारने पर अफ़सोस जाहिर किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से सवाल किया है कि आखिर भाजपा सरकार पुलिस महकमे के साथ भेदभाव करने पर क्यों तुली हुई है। उनके स्वास्थ्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों का ध्यान न रखते हुए उनसे 18-18 घंटे काम लिया जा रहा है। पुलिस की मन: स्थिति के कारण जनता की सुरक्षा पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अपराधियों में डर खत्म हो गया है। अजयसिंह ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व कमलनाथ सरकार ने पुलिस वालों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश देना शुरू किया था। इसे अब बंद कर दिया