मप्र में कुछ दिनों के लिए मानसून पर लगा ब्रेक weather by mpeditor - September 18, 2022September 18, 20220 भोपाल। शनिवार से प्रदेश में तेज बारिश पर रोक लगने से लोगों ने राहत महसूस की है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादलों की धूप-छांव चलती रही। खंडवा, उमरिया, छिंदवाड़ा, सतना, दमोह, जबलपुर और ग्वालियर में हल्की बारिश भी हुई। सबसे ज्यादा खंडवा में 1 इंच से ज्यादा पानी गिरा। राजधानी भोपाल में दोपहर तक बादल छाए रहे और उसके बाद हल्की धूप निकली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 21 और 22 सितम्बर से बारिश का एक और दौर शुरू होने जा रहा है। 20 सितंबर से एक्टिव होगा बारिश का नया सिस्टम फिलहाल मानसून का मध्यप्रदेश में चंद दिनों का ब्रेक हो गया है। 18 से लेकर 20 सितंबर तक प्रदेश में ज्यादा बारिश नहीं होने के आसार हैं। बंगाल