राष्ट्रपति मुर्मू ने क्षय रोग उन्मूलन अभियान की शुरुआत की Health by mpeditor - September 9, 20220 नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ का वर्चुअल शुभारंभ किया और लोगों से 2025 तक देश से तपेदिक (टीबी) को खत्म करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ को उच्च प्राथमिकता देना तथा इसे जन आंदोलन बनाना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत में अन्य सभी संक्रामक रोगों की अपेक्षा सबसे अधिक संख्या में लोगों की मृत्यु टीबी से होती है। उन्होंने कहा कि विश्व की कुल जनसंख्या में भारत की जनसंख्या का हिस्सा 20 प्रतिशत से कुछ कम है लेकिन विश्व में टीबी के कुल मरीजों में 25 प्रतिशत से अधिक मरीज भारत में