जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव MP by mpeditor - October 9, 2022October 9, 20220 सागर। जिले के बंडा थाना क्षेत्र में दलपतपुर चौकी क्षेत्र के पास निहान के जंगल में रविवार को एक प्रेमीयुगल के शव पेड़ से लटकते मिले हैं। दोनों पिछले तीन दिन से अपने घर से लापता थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बंडा एसडीओपी शेखर दुबे ने बताया कि निहान के जंगल में रविवार को एक 17 वर्षीय लड़की और 22 वर्षीय युवक के शव एक पेड़ से लटके मिले हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को दोनों अपने घर में बगैर बताए कहीं चले गए थे। मृतकों के परिजनों उनकी तलाश की, लेकिन