भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया को अपने पद से तत्काल हटाए भाजपा: कांग्रेस Politics by mpeditor - September 26, 2022September 26, 20220 भोपाल। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया पर भाजपा मेहरबान क्यों है। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीप्ति सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले की प्राचीर से आज से आठ साल पूर्व देश की जनता को सम्बोधित करते हुए उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा, प्रधानमंत्री की यह घोषणा केवल जुमला साबित क्यों हो रही है। आज आठ साल बीत जाने के बाद भी भाजपा नेता और उससे जुड़े लोग इस घोषणा की लगातर किरकिरी कर रहें है। भाजपा नेताओं द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के मामले लगातर सामने आ रहे हैं। दीप्ति सिंह ने कहा कि भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया नारोलिया भ्रष्टाचार