You are here
Home > Uncategorized > प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा के कुशासन में कोई सुरक्षित नहीं

प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा के कुशासन में कोई सुरक्षित नहीं

कांग्रेस प्रवक्ता ने किया डीजीपी को लिखा पत्र

भोपाल- उज्जैन की घटना पर प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई, लेकिन मदद नहीं मिल सकी। ये है मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है। लाड़ली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फायदा है? अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती।

उधर 12 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने प्रदेश की पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगाए हैं। डीजीपी को लिखे पत्र में गुप्ता ने कहा कि यह मामला सरकारी तंत्र की विफलता का उदाहरण बन चु

Top