गुजरते साल में मोदी और शिवराज सरकार से कोई राहत नहीं मिली : विभा पटेल Politics by mpeditor - January 1, 2023January 1, 20230 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि गुजरते साल 2022 में आम जनता को केंद्र की मोदी और राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार कोई राहत नहीं दे सकी। इस साल में आम आदमी को बेलगाम महंगाई की मार सहना पड़ी। पेट्रोल और रसोई गैस के दामों ने लोगों के घरेलू बजट को बिगाड़ दिया। लोगों की क्रय शक्ति घटी तो केंद्र सरकार की उज्जवला रसोई गैस योजना टांय-टांय फिस्स साबित हुई। विभा पटेल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार जिस जमीनों को बांटने की बात कहकर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं, दरअसल उनके डेढ़ दशक से भी अधिक लंबे कार्यकाल में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं, कथित अफसरों के गठजोड़ के