शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती 99 वर्ष की आयु में हुए ब्रह्मलीन Nation by mpeditor - September 11, 2022September 11, 20220 भोपाल। ज्योतिष और द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 99 वर्ष की आयु में अपराह्न करीब 3.30 बजे नरसिंहपुर के झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में अंतिम सांस ली। वे लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बताया गया है कि हृदयगति रुकने से उनका निधन हुआ। उनके निधन से श्रद्धालुओं और संत समाज में शोक की लहर फैल गई। उनके शिष्य ब्रह्मविद्यानंद ने बताया कि सोमवार शाम 5 बजे उन्हें आश्रम में ही समाधि दी जाएगी। शंकराचार्य के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत समेत कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शोक संदेश