सत्ता वापसी के लिए पुराने वादे दोहरा रहे कमलनाथ, अब पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश का ऐलान Politics by mpeditor - December 12, 2022December 12, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम समय रह गया है। विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सत्ता वापसी के लिए पिछले चुनावों में किये गए अपने वादों को दोबारा दोहरा रहे हैं और हर वर्ग को साधने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में कमलनाथ ने पुरानी पेंशन बहाली, किसानों की ऋण माफी के बाद अब चुनाव जीतने पर पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश योजना को दोबारा लागू करने की घोषणा की है। कमलनाथ ने सोमवार को ट्वीट कर पिछले चुनाव में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने के अपने वचन को एक बार फिर याद दिलाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा