महिला नेशंस कप का खिताब जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम, हुआ भव्य स्वागत Sports by mpeditor - December 19, 2022December 19, 20220 नई दिल्ली। वालेंसिया में एफआईएच महिला नेशंस कप 2022 के उद्घाटन संस्करण का खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार सुबह नई दिल्ली पहुंची, जहां टीम का भव्य स्वागत किया गया। नेशंस कप का खिताब जीतने के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2023-24 एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। कप्तान सविता ने कहा, “एक कप्तान के रूप में, मुझे अपने साथियों के साथ बहुत गर्व और खुशी हो रही है। एफआईएच महिला नेशंस कप 2022 के दौरान सभी ने अपना 100% दिया और हमने शुरुआत से ही मैदान के अंदर और बाहर अपना ध्यान बनाए रखा और इस तरह की टीम का हिस्सा बनना वास्तव में बहुत अच्छा लगता है।” सविता ने