You are here
Home > Uncategorized > राजगढ़ में बोले दिग्विजय सिंह- अमित शाह के कोसने से मेरी मृत्यु नहीं होगी

राजगढ़ में बोले दिग्विजय सिंह- अमित शाह के कोसने से मेरी मृत्यु नहीं होगी

‘जनाजा नहीं मेरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कंधे पर निकलेगी अर्थी’

राजगढ़ – राजगढ़ लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने शनिवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जनाजे वाले बयान पर पलटवार किया। राजगढ़ जिले के सुठालिया में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमित शाह जी के पहुंचने और कोसने ​​​​​​ से मेरी मृत्यु नहीं होगी और हो भी गई तो मेरा जनाजा नहीं मेरी अर्थी मेरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कंधे पर उठेगी। आपके कंधे पर नहीं उठेगी, इस तरह की नफरत की बातें ये करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमने कभी इस तरह की बातें नहीं की हैं। ये एक संस्कार की बात है, राजनीतिक मूल्यों की बात होती है, मैं आपसे सिर्फ इतनी अरज करने आया हूं, मैं चुनाव आपके भरोसे पर लड़ रहा हूं।
बता दें कि कुछ दिन पहले राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन चुनावी सभा हुई थी। जिसे संबोधित करने के केंद्रीय मंत्री अमित शाह आए थे। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस के साथ-साथ दिग्विजय सिंह पर जुबानी हमला किया था। अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से कहा था कि दिग्विजय सिंह की राजनीति से ऐसी विदाई करना है कि आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले।यहां बयान काफी सुर्खियों में रहा था।

Top