You are here
Home > Uncategorized > खड़गे बोले- मोदी गालियां देने और झूठ बोलने का कारखाना

खड़गे बोले- मोदी गालियां देने और झूठ बोलने का कारखाना

अभनपुर में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- पहले के भाजपाई सोनिया-नेहरू का सम्मान करते थे

रायपुर – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी जी गालियां देने और झूठ बोलने का कारखाना हैं। पहले के भाजपाई इंदिरा गांधी और नेहरू जी का सम्मान करते थे। लेकिन मोदी जी तो कांग्रेसियों को केवल गाली देने का काम करते हैं। खड़गे ने ये बातें अभनपुर की सभा में कही।
खड़गे ने आगे कहा- आज आदिवासी तड़प रहे हैं। म​​णिपुर में कितना नुकसान हो रहा है। लोग एक दूसरे से लड़ रहे हैं। लेकिन मोदी जी वहां एक बार भी नहीं पहुंचे। उन्हें केवल छत्तीसगढ़ में ईडी, सीबीआई और आईटी के लोगों को भेजने की चिंता रहती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग डरने वाले नहीं है। यहां फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

मोदी बैकवर्ड हूं बोलकर हमेशा गरीबी का अहसास दिलाते हैं

मोदी के लिए आज सैकड़ों हेलीकॉप्टर उड़ते हैं। उनकी सुरक्षा में लग्जरी और महंगी कारों का काफिला चलता है। इसके बावजूद मोदी जी कहते हैं बैकवर्ड से हूं। ये बोलकर वो हमेशा लोगों को अपनी गरीबी का अहसास दिलाते हैं। भूपेश बघेल क्या अपर कास्ट वाले हैं। उनके पीछे क्यों लगे रहते हैं।

आज बेटा, बाप से सवाल कर रहा

बीजेपी के लोग बहुत से उद्योगपतियों का मदद करते हैं। लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं करते। मेरी अपील है की जो रोड बेच रहा है, माइ​निंग बेच रहा है उसको वोट न दें। देश में हमने उद्योग लगाया, हरित क्रांति लाई लेकिन उल्टा ये हमसे सवाल करते हैं कि क्या किया।

मोदी जी छोटी बात करते हैं

मैं अब तक कोई इलेक्शन नहीं हारा। मैं द​लित कम्युनिटी से आता हूं। मैं 52 सालों से जीतता आया हूं। हमने भी बड़े लोगों के साथ काम किए हैं। लेकिन मोदी साहब छोटी-छोटी बातें करते हैं। केवल यही कहते हैं सरकार गांधी परिवार के लोग चलाना चाहते हैं। कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद भी सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनी, बल्कि मनमोहन सिंह को बनाया। ये सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।

हम कमाया, ये बेचने का काम कर रहे

देश को कांग्रेस ने लूटा होता तो आज देश में बड़े-बड़े इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज नहीं खुलते। लाखों लोगों को नौकरी दिलाने का काम कांग्रेस ने किया। एयरपोर्ट्स, कारखाने बनाए। लेकिन सरकारी संपत्तियों को बेचने का काम भाजपा के लोग कर रहे। हमने कमाने का काम किया ये बेचने का काम कर रहे।

Top