You are here
Home > Uncategorized > डॉ. गोविंद बोले-CM खुद करा रहे अपराध और उनकी जांच:दमोह स्कूल मामले को बताया चुनावी षड्यंत्र;

डॉ. गोविंद बोले-CM खुद करा रहे अपराध और उनकी जांच:दमोह स्कूल मामले को बताया चुनावी षड्यंत्र;

शिवराज 18 साल से मुख्यमंत्री हैं, वे इतने अक्षम और अयोग्य हैं कि प्रदेश में क्या हो रहा है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं – डॉ. गोविंद सिंह

भोपाल- नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मध्यप्रदेश सरकार पर हमलावर हुए। दमोह के गंगा-जमना स्कूल की छात्राओं की हिजाब तस्वीर और सरकार के एक्शन पर उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान 18 साल से मुख्यमंत्री हैं। वे इतने अक्षम और अयोग्य हैं कि प्रदेश में क्या हो रहा है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्हें CM की कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं। खुद अपराध कराएं, खुद जांच करें और खुद परिणाम घोषित कर दें।
चुनाव आ गया है, इसलिए यह सब षड्यंत्र हो रहे हैं। पहले साजिश और षड्यंत्र रचो, फिर प्रचार करो कि हम कार्रवाई कर रहे हैं। मध्यप्रदेश की जनता शिवराज सिंह और भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 18 साल में समझ चुकी है। उनकी पोल खुल चुकी है। इस प्रकार के दुष्प्रचार सरकार में बैठे लोग करवा रहे हैं।
लव जिहाद पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा- हम नहीं समझते कि लव जिहाद क्या होता है? जब प्रेम होगा, तो लट्‌ठ क्यों चलेंगे? ये तो यह भारतीय जनता पार्टी का लाया हुआ शिगूफा है। लव होता है, तो जिहाद थोड़ी होता है, प्रेम व्यवहार चलता है। ये शिवराज सिंह और वीडी शर्मा से पूछो, अगर उन्होंने लव किया है, तो वे बताएंगे, हमने तो लव नहीं किया।

BJP के नेता 50-60 साल का रोना रोते हैं

BJP के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा- जो भी भारतीय जनता पार्टी के नेता आते हैं, वे 50-60 साल का रोना रोते हैं। नाथूराम गोडसे कौन था? उससे हत्या करवाई। RSS के तमाम नेताओं ने इमरजेंसी में पत्र लिखकर माफी मांगी। देश के बंटवारे के समय जिन्ना के साथ खड़े हुए थे कि हमें अलग राज्य चाहिए। उनको महिमा मंडित करते हैं। आप (BJP) अपने काम बताइए 70 साल 60 साल पहले जो काम हो चुके, उनके बारे में बात करते हैं। आप क्या कर रहे हैं? कांग्रेस के समय में

Top