You are here
Home > Uncategorized > अब कांग्रेस नहीं बदलेगी धार प्रत्याशी , 24 अप्रैल को मुवेल भरेंगे नामांकन

अब कांग्रेस नहीं बदलेगी धार प्रत्याशी , 24 अप्रैल को मुवेल भरेंगे नामांकन

धार लोकसभा की आठ विधानसभा सीटों में से छह सीट कांग्रेस ने जीती

इंदौर – धार लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राधेश्याम मुवेल का टिकट काटकर दूसरे नेता को दिए जाने के आसार कम हो गए है। कांग्रेस अब उन पर ही भरोसा जताने का मन बना चुकी है और सारे संशय दूर हो गए है। राधेश्याम अब 24 अप्रैल को नामांकन फार्म भी भरने जा रहे है।
धार लोकसभा सीट से कांग्रेस को उम्मीद है,क्योकि विधानसभा चुनाव में जिले की आठ सीटों में से छह सीट कांग्रेस ने जीती है। इस बार कांग्रेस ने इस सीट से नए चेहरे राधेश्याम मुवेल को टिकट दिया था, लेकिन उन पर निष्क्रियता के आरोप लगे थे,क्योकि टिकट तय होने के बाद उन्होंने चुनाव कार्यालय नहीं खोला था। इसके बाद उनका टिकट काट कर जयस नेता महेंद्र कनौज को टिकट दिए जाने की चर्चा थी।
बाद में उंमग सिंगार ने मुवेल पर भरोसा जताया और अब वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुवेल को पुरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने को कहा है। इस मामले में राधेश्याम मुवेल का कहना है कि टिकट मिलने के बाद वे ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करने चले गए थे। इस कारण चुनाव कार्यालय खोले जाने में देरी हुई। इसका मतलब यह नहीं था कि वे चुनाव कमजोर तरीके से लड़ रहे है। मुवेल ने कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से चर्चा हो चुकी है। अब धार में टिकट नहीं बदलेगा। मैं 24 अप्रैल को नामांकन भी जमा कर रह हुं।
विज्ञापन

दो बार से लगातार भाजपा का कब्जा

धार लोकसभा सीट पर वर्ष 2009 में कांग्रेस के गजेंद्र राजूखेड़ी चुनाव जीते थे। इसके बाद धार लोकसभा सीट का परिसीमन हो गया। वर्ष 2014 में भाजपा उम्मीदवार सावित्री ठाकुर सांसद बनी थी और वर्ष 2019 में छतर सिंह दरबार चुनाव जीते। भाजपा ने इस बार फिर सावित्री को उम्मीदवार बनाया है।

Top