ढाका टेस्ट: 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 45 रनों पर खोए 4 विकेट Sports by mpeditor - December 24, 2022December 24, 20220 ढाका। भारत और बांग्लादेश के बीच यहां शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। 145 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर 4 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। भारत को अब यह मैच जीतने के लिए 100 रनों की जरुरत है। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 227 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 314 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 87 रनों की बढ़त हासिल की। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 231 रन बनाए और 144 रनों की बढ़त हासिल की। भारत को अब श्रृंखला में व्हाइट वॉश करने के
बांग्लादेश की पहली पारी 227 रनों पर सिमटी, भारत की सधी शुरुआत Sports by mpeditor - December 22, 2022December 22, 20220 ढाका। भारत ने यहां शेरे बांग्ला स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर 19 रन बना लिये हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 14 और कप्तान केएल राहुल 3 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले आज बांग्लादेश की टीम अपनी पहली पारी में 227 रन बनाकर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए मोमिनुल हक ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 84 रन बनाए। मोमिनुल के अलावा मुशफिकुर रहीम ने 26, लिटन दास ने 25 और नजमुल हसन शांतो ने 24 रन बनाए। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव ने 4-4 व जयदेव उनादकट ने दो विकेट लिए। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीती Sports by mpeditor - December 20, 2022December 20, 20220 कराची। इंग्लैंड ने मंगलवार को तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर क्लीन स्वीप करते हुए तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली। पाकिस्तान की अपनी घरेलू धरती पर यह पहली सीरीज है, जिसमें उन्हें वाइटवॉश का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में कप्तान बाबर आजम (78) और आगा सलमान (56) के अर्धशतकों की मदद से 304 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए स्पिनर जैक लीच ने 40 रन देकर 4 विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक (111) के शतक और बेन फोक्स (64) के अर्धशतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 354 रन बनाए और 50 रन की बढ़त हासिल की।
महिला नेशंस कप का खिताब जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम, हुआ भव्य स्वागत Sports by mpeditor - December 19, 2022December 19, 20220 नई दिल्ली। वालेंसिया में एफआईएच महिला नेशंस कप 2022 के उद्घाटन संस्करण का खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार सुबह नई दिल्ली पहुंची, जहां टीम का भव्य स्वागत किया गया। नेशंस कप का खिताब जीतने के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2023-24 एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। कप्तान सविता ने कहा, “एक कप्तान के रूप में, मुझे अपने साथियों के साथ बहुत गर्व और खुशी हो रही है। एफआईएच महिला नेशंस कप 2022 के दौरान सभी ने अपना 100% दिया और हमने शुरुआत से ही मैदान के अंदर और बाहर अपना ध्यान बनाए रखा और इस तरह की टीम का हिस्सा बनना वास्तव में बहुत अच्छा लगता है।” सविता ने
ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में जीता गाबा टेस्ट, साउथ अफ्रीका को छह विकेट से हराया Sports by mpeditor - December 18, 2022December 18, 20220 ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया है। ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेले गए इस मैच में तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला, जिसके चलते यह मैच दो दिन में ही समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया को गाबा टेस्ट जीतने के लिए सिर्फ 34 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 4 विकेट खो कर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मेजबान ऑस्ट्रेलिया तीन टेस्ट मैचों की की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता था और गेंदबाजी का निर्णय लिया था। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 152 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका के लिए कैइल वेरेन्ने ने
आईसीसी महिला अंडर 19 विश्व कप के लिए यूएसए महिला टीम के कोच पद पर बने रहेंगे चंद्रपॉल Sports by mpeditor - December 15, 2022December 15, 20220 वाशिंगटन। वेस्टइंडीज के दिग्गल बल्लेबाज और हाल ही में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए शिवनारायण चंद्रपॉल दक्षिण अफ्रीका में अगले महीने होने वाले आईसीसी महिला अंडर 19 विश्व कप के लिए यूएसए महिला टीम के कोच पद पर बने रहेंगे। स्टार ऑलराउंडर गीतिका कोडाली 14 जनवरी से शुरू होने वाले 15 दिवसीय टूर्नामेंट के दौरान यूएसए की कप्तानी करेंगी, विकेटकीपर/बल्लेबाज अनिका कोलन को उप-कप्तान बनाया गया है। चंद्रपॉल ने कहा, "दुबई के शानदार दौरे के बाद, हम खिलाड़ियों और यूएसए के लिए इस ऐतिहासिक विश्व कप की अंतिम तैयारियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमने पूरे साल दिखाया कि हम किस तरह का क्रिकेट खेल सकते हैं। विश्व कप अविश्वसनीय रूप से विशेष हैं और मैं वास्तव में इस
भारत-बांग्लादेश टेस्ट : पहले दिन का खेल खत्म, भारतीय टीम ने 6 विकेट पर बनाए 278 रन Sports by mpeditor - December 14, 2022December 14, 20220 चट्टोग्राम। बांग्लादेश के खिलाफ यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 6 विकेट पर 278 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने बेहतरीन 90 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत को कप्तान केएल राहुल और शुभमन गिल ने सधी शुरुआत दिलाई। हालांकि यह जोड़ी ज्यादा दूर तक नहीं जा सकी और 41 के कुल स्कोर पर गिल 20 रन बनाकर तइजुल इस्लाम का शिकार बने। इसके बाद 45 के कुल स्कोर पर खालेद अहमद ने केएल राहुल को बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दिया। राहुल ने 22 रन बनाए। इसके बाद
आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम घोषित Sports by mpeditor - December 13, 2022December 13, 20220 मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका में अगले महीने होने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन 14 से 29 जनवरी तक होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम के आठ सदस्यों ने पहले घरेलू क्रिकेट खेला है, और यह अनुमान लगाया गया है कि महत्वपूर्ण बल्लेबाज क्लेयर मूर और स्पिनर एला हेवर्ड और एमी स्मिथ विश्व कप में बेहतर करेंगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की महिला प्रदर्शन प्रमुख शॉन फ्लेगलर ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "अंडर 19 विश्व कप खिलाड़ियों को एक असाधारण विकास का अवसर प्रदान करता है, और हम अपनी टीम को विश्व मंच पर देखने के लिए उत्सुक हैं। हमारे दस्ते में कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पेशेवर
इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 26 रन से हराया, तीन मैचों की श्रृंखला में ली 2-0 की अपराजेय बढ़त Sports by mpeditor - December 12, 2022December 12, 20220 मुल्तान। इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 26 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अपराजेय बढत हासिल कर ली है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इग्लिश टीम ने बेन डकेट (63) और ऑली पोप (60) के बेहतरीन अर्धशतकों व मार्क वुड (नाबाद 36) विल जैक्स (31) और कप्तान बेन स्टोक्स (30) की छोटी-छोटी पारियों की बदौलत 281 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से अपना पहला टेस्ट खेल रहे अबरार अहमद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट लिए, जबकि जाहिद महमूद ने 3 विकेट झटके। जवाब में पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 202 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बाबर आजम और सौद शकील
भारत ने बांग्लादेश के सामने रखा 410 रनों का शतक, ईशान किशन ने लगाया दोहरा शतक Sports by mpeditor - December 10, 2022December 10, 20220 चट्टोग्राम। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (210) के दोहरे शतक और विराट कोहली (113) के शतकीय पारी की बदौलत भारत ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 410 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 409 रन बनाए। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। भारत की शुरुआत खराब रही और 15 के कुल स्कोर पर शिखर धवन केवल 3 रन बनाकर मेंहदी हसन मिराज का शिकार बने। इसके बाद किशन और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 290 रनों की साझेदारी की। 305 के कुल स्कोर पर किशन 210 रन बनाकर तस्कीन अहमद का शिकार बने।