भारत-बांग्लादेश टेस्ट : पहले दिन का खेल खत्म, भारतीय टीम ने 6 विकेट पर बनाए 278 रन Sports by mpeditor - December 14, 2022December 14, 20220 चट्टोग्राम। बांग्लादेश के खिलाफ यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 6 विकेट पर 278 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने बेहतरीन 90 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत को कप्तान केएल राहुल और शुभमन गिल ने सधी शुरुआत दिलाई। हालांकि यह जोड़ी ज्यादा दूर तक नहीं जा सकी और 41 के कुल स्कोर पर गिल 20 रन बनाकर तइजुल इस्लाम का शिकार बने। इसके बाद 45 के कुल स्कोर पर खालेद अहमद ने केएल राहुल को बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दिया। राहुल ने 22 रन बनाए। इसके बाद