You are here
Home > Uncategorized > भाजपा की सरकार हिंदुस्तान में सबसे भ्रष्ट सरकार है, जो हर काम का 40% कमीशन लेती है – राहुल

भाजपा की सरकार हिंदुस्तान में सबसे भ्रष्ट सरकार है, जो हर काम का 40% कमीशन लेती है – राहुल

कवि और समाज सुधारक बसवेश्वर की जयंती पर कुदाल संगम में शामिल हुए राहुल गांधी

हुबली – कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के कर्नाटक दौरे पर हुबली पहुंचे। वे यहां से बागलकोट गए, जहां 12वीं शताब्दी के कवि और समाज सुधारक बसवेश्वर की जयंती पर कुदाल संगम में शामिल हुए। इस समारोह के बाद राहुल ने विजयपुरा में जन संपर्क के लिए रोड शो किया।
रोड शो के दौरान राहुल ने कहा कि भाजपा की सरकार हिंदुस्तान में सबसे भ्रष्ट सरकार है, जो हर काम का 40% कमीशन लेती है।
बसवा जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा- इंसान यूं ही रोशनी नहीं देता, उसके लिए पहले खुद से सवाल करना पड़ता है। दूसरों से सवाल करना आसान है, खुद से सवाल करना मुश्किल है। राहुल ने कहा- जब समाज में अंधेरा था, तब बसवा अन्ना अंधेरे में रोशनी की तरह निकले थे।
आज हम बसवा जी के सामने फूल रख रहे है, लेकिन जब ये जिंदा थे तब इन्हें डराया-धमकाया गया होगा। इन पर भी हमले हुए होंगे, लेकिन इन्होंने सच का रास्ता नहीं छोड़ा। आज हमने इनके सामने फूल रखे। जो डर जाता है उसके सामने कोई फूल नहीं रखता।
बसवा जी के दोस्तों पर समाज हमले कर रहा था, तब उन्होंने खुद से सवाल किया कि मेरे दोस्तों पर हमला क्यों हो रहा है? बसवा जी ने लोकतंत्र, जातिवाद-नफरत, आदर के बारे में खुद से सवाल पूछे। फिर जो सच उन्होंने देखा, उसे जीवनभर नहीं छोड़ा।
बसवा जी ने लोकतंत्र का रास्ता हिंदुस्तान और विश्व को दिया और ये सच्चाई है। इसे मिटाया नहीं जा सकता। अगर हिंदुस्तान में लोकतंत्र आया, अधिकार आए तो उसकी नींव बसवा जी जैसे लोगों ने रखी थी।। जुलाई 2019 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को तो और भी ज्यादा नुकसान हुआ है।

Top