You are here
Home > Uncategorized > कांग्रेस की बैठक में फैसला, इंदौर को बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस की बैठक में फैसला, इंदौर को बड़ी जिम्मेदारी

इंदौर – राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन पर बैठक हुई। शहर और जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित बैठक में कहा गया कि 5 मार्च को यात्रा में उज्जैन में रोड-शो व 6 मार्च को बदनावर में सभा में बड़ी संख्या में शहर और जिले से नेता-पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के संगठन सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा ने कहा न्याय यात्रा के जरिए राहुल गांधी न्याय और सत्य की लड़ाई गूंगी-बहरी सरकार से लड़ रहे हैं। उनकी इस लड़ाई में हम सबको सहभागिता करना है। पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कहा लोकसभा चुनाव एवं न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता पर जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा इंदौर के जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष पर बहुत ज्यादा जिम्मेदारी है कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर यात्रा में शामिल हों, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी इंदौर से ही है। इससे पहले शुरुआत में स्वागत शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने किया। यादव ने कहा उज्जैन में 5 मार्च को 6 मार्च को बदनावर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इंदौर से रवाना होंगे। बैठक में पूर्व विधायक रवि जोशी, विधायक विक्रांत भूरिया, चिंटू चौकसे, प्रमोद टंडन, रीना बोरासी, पिंटू जोशी, अमन बजाज, अनिल यादव, अरविंद बागड़ी, राजेश चौकसे, गिरधर नागर, अमित चौरसिया, देवेंद्र यादव, साक्षी शुक्ला, मुकेश यादव आदि मौजूद थे।

Top