You are here
Home > News > मौ. अबुल कलाम आजाद, सीताराम केशरी, और हरवंश सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

मौ. अबुल कलाम आजाद, सीताराम केशरी, और हरवंश सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल। देश की आजादी के प्रणेता, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी और देश के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. सीताराम केसरी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. हरवंश सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के तृतीत तल स्थित सभाकक्ष में कांग्रेसजनों ने तीनों महान विभूतियांे के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया, पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन पर और देश एवं प्रदेश में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।


प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी संजय मसानी, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, अजय सिंह यादव, राजलक्ष्मी नायक, विक्रम चौहान, अनिल दुबे, मुजफ्फर अली, आत्माराम पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण कार्यक्रम का संचालन किया।

Top