You are here
Home > Uncategorized > कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसान

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसान

शाजापुर – शाजापुर जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ द्वारा टंकी चौराहे से रैली निकाली जो कलेक्टर कार्यालय पहुंची और वहां किसानों ने धरना भी दिया। किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने 2700 रूपए क्विंटल गेहूं और 3100 रूपए क्विंटल धान खरीदी का वादा किया था लेकिन इनका यह वादा पूरा नहीं हो रहा है। इसके अलावा 27 मार्च को जिले में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, नुकसान के सर्वे के लिए प्रशासनिक अधिकारी खेत में भी पहुंचे लेकिन फोटो खिंचवाने के अलावा कुछ नहीं हुआ। किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। किसानों के खेतों पर वर्षों पुराने तार लगे हुए हैं जिससे आएं दिन किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली कंपनी को तत्काल नए तार लगाए जाना चाहिए।

Top