You are here
Home > Uncategorized > पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा प्रदेश में अराजकता का माहौल है, बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा प्रदेश में अराजकता का माहौल है, बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं

प्रदेश में अराजकता की स्थिति

भोपाल – पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया है कि आज पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति है| पुलिस की सरेआम ठुकाई हो रही है। शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सरेआम पुलिस को पीट रहे हैं|।कलेक्टर कमिश्नर तक सुरक्षित नहीं हैं। उनकी सरकारी गाड़ियों के कांच भीड़ तोड़ती रही और पुलिस डर के मारे लाचार खड़ी रही।आदिवासी भी गुस्साये हुए हैं और उनकी पुलिस के साथ झड़पें हो रही हैं। बच्चियों के साथ बलात्कार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चारों ओर अफरा तफरी मची हुई ही लेकिन मामाजी पर असर नहीं हो रहा है। कुल मिलाकर क़ानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है।
अजयसिंह ने कहा कि विगत दिवस ग्वालियर में कलेक्टर, एसपी सहित 50 से ज्यादा सरकारी वाहनों को चकनाचूर कर दिया गया। कई पुलिस कर्मी भी पिटे। प्रशासन को जब पता था कि गुर्जर महासभा में बीस हजार से अधिक लोग आने वाले हैं तो समुचित पुलिस बल की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। इसी प्रशासनिक अदूरदर्शिता के चलते पुलिसकर्मी पिटे। जब प्रशासन और पुलिस सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का भगवान ही मालिक है।
सिंह ने कहा कि यही नहीं, भिंड में एक इनामी अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम को महिलाओं ने बंदी बनाकर पीटा। आरोप है कि पुलिस ने शराब के नशे में घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ की। इस घटना से पुलिस की भारी किरकिरी हो रही है। इसी तरह अयोध्या नगर भोपाल में देर रात तक खुली शराब की दूकान बंद करने पहुंचे पुलिस कर्मी की शराब कारोबारियों ने लाठी और डंडों से जमकर पिटाई कर डाली। यहाँ पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू है और पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जा

Top