You are here
Home > Uncategorized > यदि कोई राजनीति में आना चाहते हो, तो कैलाश जोशी को आदर्श मानें – दिग्विजय सिंह

यदि कोई राजनीति में आना चाहते हो, तो कैलाश जोशी को आदर्श मानें – दिग्विजय सिंह

राजनीति में कैलाश जोशी जी को आदर्श मानें क्योंकि आजकल ED, IT, CBI के जमाने में तभी खुद को बचा पाओगे – दिग्विजय सिंह

भोपाल – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिवंगत नेता कैलाश जोशी की जन्म जयंती पर भोपाल केमानस भवन में “संत स्मरण दिवस” का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी शामिल हुए।

दिग्विजय बोले- आज की पीढ़ी को फॉर्च्यूनर और आलीशान मकान चाहिए

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा- कैलाश जोशी उस काल के राजनेता थे, जिन्होंने साइकिल पर चलना और चना खा कर राजनीति शुरू की। किसी तरह राजनीतिक जीवन बताया। मृदुभाषी सरल स्वभाव हंसमुख और साथ में कर्तव्यनिष्ठ थे। अब हमें ऐसा किसी भी राजनीतिक दल मैं देखने को नहीं मिलता है। वह पीढ़ी चली गई। अब घर से निकलने के लिए फॉर्च्यूनर चाहिए। आलीशान मकान चाहिए। कहते हैं कि हम लखपति से करोड़पति और करोड़पति से अरबपति बने, इसकी होड़ लगती है। कैसे हम ज्यादा ज्यादा ठेके लें, कैसे व्यापार बढ़ाएं।
राजनीति सेवा का माध्यम है, व्यवसाय का रास्ता नहीं है
दिग्विजय सिंह ने कहा- यदि कोई राजनीति में आना चाहते हो, तो कैलाश जोशी को आदर्श मानें। मैं जब देवास गया, तो मैंने तीन कमरों का जोशी जी मकान देखा, जो वे परिवार के लिए छोड़ कर गए हैं। वो…. और आज आप दूसरे नेताओं के आप के नेताओं के घर देख लीजिए, फिर तुलना भी कर लीजिए। राजनीति में संत होना और बने रहना कितना कठिन है…
दिग्विजय सिंह ने कहा – मैं हमेशा कहता रहा हूं कि राजनीति में अभी आपको जीवित रहना है, तो आप कैलाश जी से सीखो… हमारे रास्ते अलग-अलग थे, लेकिन प्रतिशोध कभी नहीं था।

ED, IT, CBI से बचना है, तो कैलाश जी को आदर्श मानो

दिग्विजय सिंह ने कहा- जितने भी लोग आज राजनीति में आना चाहते हैं। किसी से सीखना है, किसी के रास्ते पर चलना है, आदर्श मानना है, तो कैलाश जोशी जी को मानें क्योंकि आजकल ED, IT, CBI के जमाने में तभी खुद को बचा पाओगे।

Top