You are here
Home > Uncategorized > Karnatak sarkar ka Delhi me pradarshn

Karnatak sarkar ka Delhi me pradarshn

कर्नाटक सरकार का दिल्ली में प्रदर्शन

सिद्धारमैया बोले-हम 100 रु भेजते हैं, 12-13 रु वापस मिलते हैं

नई दिल्ली – कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज (7 फरवरी) दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें सरकार के कई मंत्री-विधायक मौजूद रहे। कर्नाटक का आरोप है कि केंद्र सरकार हमें न तो टैक्स का हिस्सा दे रही है और न ही आर्थिक मदद। इस प्रदर्शन को चलो दिल्ली नाम दिया गया।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने समझाया कि हम 100 रुपए केंद्र सरकार को भेज रहे हैं, लेकिन 12-13 रुपए ही वापस मिल रहे हैं। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें अपना हक चाहिए। जो नीतियां गुजरात के लिए बनाई जा रही हैं, हमारे लिए भी वही होनी चाहिए।
कर्नाटक के अलावा केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना भी केंद्र सरकार पर फंड्स के बंटवारे में भेदभाव का आरोप लगा चुके हैं।

Top