भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री स्वरा भास्कर Nation by mpeditor - December 1, 2022December 1, 20220 उज्जैन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के विश्राम के बाद गुरुवार सुबह उज्जैन से शुरू होकर अपने अगले पड़ाव ग्राम घटिया की ओर रवाना हुई। यहां फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में वह राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता हरीश रावत, विधायक रामलाल मालवीय और हजारों की भीड़ के साथ कदमताल करती चलीं।इसी बीच उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, लोकतंत्र की रक्षा का जो संकल्प हम लेकर निकले हैं, यह साथ चलता जनसैलाब उसकी जरूरत और सफलता, दोनों का साक्ष्य है। भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा हर वर्ग और पीढ़ी का समर्थन, इसे संविधान की रक्षा और देश की एकता की बुनियाद बना रहा