भोपाल एयरपोर्ट पर गरबा, फ्लाइट लेट हुई तो जमकर थिरके यात्री MP by mpeditor - October 4, 2022October 4, 20220 भोपाल। राजधानी भोपाल के राजाभोज विमानतल पर सोमवार शाम को अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां इंडिगो की भोपाल से अहमदाबाद जा रही उड़ान लेट हुई तो इंडिगो के स्टाफ ने एयरपोर्ट पर ही यात्रियों के साथ गरबा खेलना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सुरक्षा में तैनात सीआइएसफ की महिला कर्मचारी भी इसमें शामिल हो गई। गुजराती गरबा गीत ढोलिड़ा ढोल रे पर सभी झूम उठे। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 7569 आमतौर शाम 6.45 बजे भोपाल से अहदाबाद रवाना होती है। सोमवार को यह उड़ान निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से रवाना होने वाली थी। इस कारण यात्रियों को डिपार्चर गेट क्रमांक एक पर इंतजार के लिए कहा गया। इसी दौरान एक यात्री ने