राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि News by mpeditor - October 15, 2022October 15, 20220 भोपाल। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 91 वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। जयंती कार्यक्रम पर कांग्रेस नेताओं ने श्री कलाम का देश के प्रति योगदान और उनके जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कलाम साहब अपने व्यक्तिगत जीवन में पूरी तरह अनुशासन का पालन करने वालों में से थे। ऐसा कहा जाता है कि वे क़ुरान और भगवद् गीता दोनों का अध्ययन करते थे। राजनीतिक स्तर पर कलाम की चाहत थी कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका का विस्तार हो और भारत ज्यादा से ज्यादा महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाये। भारत को महाशक्ति बनने की दिशा में कदम बढाते देखना