छत्तीसगढ़ के रमदहा जल प्रपात में डूबने से छह लोगों की मौत MP by mpeditor - August 29, 2022August 29, 20220 भोपाल। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भरतपुर विकासखंड स्थित रमदहा जलप्रपात में रविवार को डूबने वाले सात लोगों में से दो लोगों के शव सोमवार को बरामद हुए। चार लोगों के शव रविवार को ही बरामद कर लिए गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में पोस्टमार्टम के बाद सभी शव आज परिजनों को सौंप दिए गए। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न निवासी पिकनिक मनाने गए सात लोग रविवार को रमदहा जलप्रपात में डूब गए थे। सभी लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे के आसपास 14 वर्षीय श्रद्धा सेल्फी लेने के लिए पानी में चली गई। उसे गहरे पानी में जाते देख परिवार के लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पानी से निकालने के लिए गए।