प्रदेश भर में अब तक 7000 गांधी चौपालें आयोजित: भूपेन्द्र गुप्ता MP by mpeditor - November 6, 2022November 6, 20220 भोपाल। अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करने में लगी कांग्रेस प्रदेश में 2 अक्टूबर से अब तक 7000 गांधीचौपालें आयोजित की जा चुकी हैं। ये चौपालें छोटे-छोटे मजरे टोला से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों एवं शहर के वार्डों तक में आयोजित की गई हैं।इन चौपालों के माध्यम से प्रदेश की वास्तविक स्थिति सामने आ रही है। 18 साल के कुशासन में किस तरह से जनता दमन, शोषण और गरीबी का शिकार हुई है उसकी बानगी अविस्मरणीय है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष एवं गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि आगामी 15 नवंबर को छिंदवाड़ा के शिकारपुर में आयोजित गांधी चौपाल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ शामिल रहेंगे। गुप्ता ने यह भी बताया कि छिंदवाड़ा