मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ कांग्रेस ने दस्तावेज सहित आयकर विभाग में की शिकायत MP by mpeditor - December 26, 2022December 26, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के. के. मिश्रा के नेतृत्व में आयकर विभाग के दफ्तर पहुंचकर मप्र शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा बेनामी संपत्ति रखने के खिलाफ प्रामाणिक दस्तावेज़ बेनामी प्रोहिबिशन विंग के डिप्टी कमिश्नर अवध बिहारी पंवार को सौंपते हुए शिकायत कर जांच किये जाने और संपत्ति जब्त किये जाने की मांग की। श्री मिश्रा ने शिकायत करते हुए कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत वर्ष 2020 से अब तक मध्य प्रदेश शासन के मंत्री हैं। वर्ष 2020 से 2022 तक श्री राजपूत ने गैरकानूनी तरीके से अकूत दौलत अर्जित की है, जिसके जरिए उन्होंने मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई बेनामीदारों