हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं को खड़गे और राहुल गांधी ने दी बधाई Nation by mpeditor - December 8, 2022December 8, 20220 नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। खड़गे ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी आभार जताया है। खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है, गुजरात की जनता का जनादेश भी हम स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल में अपने ऑब्जर्वर भेज रही है। वहां लोगों से बातचीत कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हिमाचल की जनता को बधाई दी है। राहुल ने आज ट्वीट कर कहा