दिल्ली हवा के लिए हांफ रही है और सीएम-पीएम चुनाव की सांस ले रहे हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे Nation by mpeditor - November 4, 2022November 4, 20220 नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर दिल्ली और केन्द्र दोनों सरकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोग स्वच्छ हवा के लिए तरस रहे हैं और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर होगा जहां प्रदूषण के कारण स्कूल और कार्यालय बंद हैं। पिछले 8 वर्षों में, दिल्ली सरकार प्रदूषण का कारण निर्धारित नहीं कर सकी और न ही इसे रोकने के लिए कोई नीति बना सकी? जबकि दिल्ली हवा के लिए हांफ रही है, सीएम और पीएम चुनाव की सांस ले रहे हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाली कांग्रेस की बागड़ोर Nation by mpeditor - October 26, 2022October 26, 20220 नई दिल्ली। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पार्टी की बागड़ोर संभाल ली। कांग्रेस मुख्यालय में हुए खड़के के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस की बागडोर 24 साल बाद गैर गांधी परिवार के हाथों में गई है।शपथ ग्रहण समारोह में चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने खड़गे को मंच पर जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि खड़गे के कमान संभालने पर वह राहत महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी खड़गे संभालेंगे। उन्होंने खड़गे को बधाई भी दी। उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण से पहले सुबह खड़के
मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू और श्रीनगर में कांग्रेस नेताओं से मांगा समर्थन Nation by mpeditor - October 9, 2022October 9, 20220 जम्मू। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू और कश्मीर में अपने लिए समर्थन मांगा।रविवार को मल्लिकार्जुन खड़गे श्रीनगर को जम्मू और कश्मीर का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले श्रीनगर में और दोपहर के समय जम्मू में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान खड़गे ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए कांग्रेस नेताओं का समर्थन मांगा। उन्होंने प्रदेश के डेलिगेट के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कांग्रेस के चुनाव के दौरान पार्टी मुख्यालय श्रीनगर और जम्मू में बैलेट बॉक्स के माध्यम से डेलिगेट 17 अक्टूबर को मतदान करके राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला करेंगे। चुनाव के परिणाम 19 अक्तूबर को नतीजे आएंगे। इस चुनाव में खड़गे के अलावा शशि थरूर