अंगदान को लोकप्रिय बनाने के लिए ‘जनभागीदारी’ जरूरी: मंडाविया Health by mpeditor - September 3, 2022September 3, 20220 नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने अंग दान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार या फिर गैरसरकारी संगठन लोगों को अकेले अंगदान के लिए प्रेरित नहीं कर सकते। इसे जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। वे दधिची देह दान समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 'स्वस्थ सबल भारत' कॉन्क्लेव के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। डॉ. मंडाविया ने कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देहदान हमारी सांस्कृतिक परंपरा में है। हमारी संस्कृति में हम सिर्फ अपने बारे में ही नहीं बल्कि दूसरों के लाभ के बारे में भी सोचते हैं, इसलिए अंग दान सभी को करना