कमलनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र Politics by mpeditor - August 25, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में जिला-शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, कांग्रेस द्वारा नियुक्त जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों और विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभ चुनाव 2023 के चुनाव के लिए मात्र 13 माह बचे हैं। हम सभी आज से कमर कस लें और मैदान में उतर जायें। आज की राजनीति में परिवर्तन आ गया है, आज की राजनीति स्थानीय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी 4 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के विरोध में कांग्रेस की महारैली आयोजित की गई है, उसकी तैयारी के लिए सभी जुट जायें और ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसजन दिल्ली की इस महारैली में शामिल हों। अभा कांग्रेस कमेटी